India Edition US & Global UK Edition
Sunday, November 22, 2026
Photos

बिग बॉस 14 के घर में धूम मचाने वाली निक्की तम्बोली की अदाओं का देखिये जलवा

By Filmymastee • Published on December 8, 2020

सलमान खान के सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में सुर्खियां बटोरने वाली कंटेस्‍टेंट्स निक्‍की तंबोली ने शो में खूब ग्लैमरस अदाएं बिखेरी हैं। शो के प्रोमो वीडियो से ही निक्की की अदाओं का जलवा दिखने लगा था। बबली नेचर वाली निक्की तम्बोली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। निक्की अब तक कई बड़ी साउथ इंडियन फिल्‍मों में दिख चुकी हैं। निक्की तम्बोली तमिल और तेलुगू फिल्‍मों का जाना माना नाम है।

21 अगस्‍त 1996 को जन्मीं निक्‍की तंबोली पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। निक्‍की तंबोली महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं, फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। निक्‍की तंबोली ने औरंगाबाद से ही स्‍कूलिंग की है और वहीं से ग्रेजुएशन भी किया है। निक्‍की तंबोली बचपन से ही ग्‍लैमर वर्ल्‍ड का हिस्‍सा बनना चाहती थीं।

निक्‍की तंबोली ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं। इसके बाद उन्‍हें राघव लॉरेंस की फिल्‍म ‘कंचना 3’ मिली। फिल्‍म सुपरहिट रही और निक्‍की की किस्‍मत चमक गई।

Niki Tamboli

निक्‍की तंबोली के परिवार में उनके पिता दिगंबर तंबोली और मां प्रमिला बोडखे तंबोली है। पिता बिजनसमैन हैं।

निक्‍की तंबोली ने साउथ की Kanchana 3, Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में काम किया है।

निक्की तम्बोली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। इंस्‍टाग्राम पर निक्‍की तंबोली के जलवे हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

निक्की तम्बोली अपनी अदाओं से महफिल लूटने के लिए मशहूर हैं।

निक्की तम्बोली सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Niki Tamboli

निक्की तम्बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फैन हैं और अक्सर ही दिशा की तरह फोटोशूट कराती हैं।